जगराओं में महिला टीचर को टॉर्चर कर रहा युवक:रास्ते में रोक पर्स-टिफिन छीना, फ्रेंडशिप से इनकार पर तेजाब फेंकने की धमकी

लुधियाना में जगराओं के एक प्राइवेट स्कूल में कार्यरत महिला शिक्षिका को एक युवक द्वारा लगातार परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने टीचर की शिकायत पर आरोपी जोधा सिंह उर्फ ग्रिड निवासी गांव नत्थोवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला टीचर ने बताया कि आरोपी पिछले दो वर्षों से उसका पीछा कर रहा है और जबरन दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। 5 सितंबर 2022 को आरोपी ने जगराओं में उसे घेर लिया और उसका टिफिन और पर्स छीन लिया। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पंचायत में भी नहीं माना आरोपी युवक मामला पंचायत तक पहुंचा, जहां फैसला भी हुआ, लेकिन आरोपी नहीं माना। 28 अक्टूबर से 13 नवंबर 2024 के बीच उसने टीचर के पिता को लगातार फोन कॉल और मैसेज कर परेशान किया। पीड़िता ने बताया कि जब वह स्कूल जाती है या परिवार के साथ कहीं बाहर जाती है, तो आरोपी उसका पीछा करता है और अपहरण करने और तेजाब से फेंकने की धमकी देता है। थाना हठूर के एएसआई बलजिंदर सिंह के अनुसार, मुस्लिम समुदाय से संबंध रखने वाली टीचर गांव झोरड़ा के स्कूल में अध्यापिका है। 1 दिसंबर 2024 को आरोपी ने फिर पीड़िता के पिता के मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौच की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *