हेरहंज | बढ़ते ठंड को देखते हुए बीडीओ अमित कुमार ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के चीरु पंचायत के दूधमटिया टोला में टाना भगत परिवार के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा असहाय गरीब और बेसहारा लोगों के लिए कंबल आवंटित किया गया, जिसे आज यहां पर वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि 50 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। सरकार की योजनाओं का लाभ हर तबके को मिले यह मेरा प्रयास है। उन्होंने सभी टाना भगत परिवार से कहा कि कोई भी परेशानी हो आप हमसे मिले, हर संभव मदद किया जाएगा। मौके पर प्रखंड प्रमुख पार्वती देवी, पंचायत के मुखिया हीरामनी लकड़ा, समाजसेवी महेन्द्र भगत समेत कई लोग मौजूद थे। बारियातू | पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन बारियातू के सुरांगी टोला में शिविर लगाया गया। इस मौके पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी सुशीला बागे ने पशुपालकों को पशु की रख-रखाव, मौसमी बीमारियों समेत उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पशुओं का उपचार करते हुए 52 पशुपालकों के बीच पशुओं का उपचार कर 650 पशु पक्षी की दवा का वितरण करते हुए शिविर का समापन किया गया। शिविर को सफल बनाने में चलंत पशु कर्मी उगेश्वर सिंह, बिनोद बैठा, दिलीप सिंह, मनोज उरांव समेत सखी दीदी ललिता देवी, फूलमती देवी, रीना देवी व अनिता देवी व अन्य शामिल है।


