जगराओं में शराब तस्करी करते दो दोस्त गिरफ्तार:50 पेटियां बरामद, कार की डिक्की और पिछली सीट में छिपाई थी

जगराओं सीआईए स्टाफ ने शराब तस्करी के मामले में दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इकबाल सिंह उर्फ इकबाल (गांव भैणी दरेडा) और गगनदीप सिंह (गांव तलवंडी) कार में 50 पेटी शराब ले जा रहे थे।सीआईए स्टाफ के एएसआई बलविंदर सिंह के अनुसार, पुलिस टीम सुधार एरिया में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि दोनों आरोपी सुधार, हलवारा और रायकोट एरिया में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी करते हैं। पुलिस ने बोपाराय से सुधार के रास्ते पर नाकाबंदी कर आरोपियों की कार को रोका। तलाशी में कार की डिक्की और पिछली सीटों से शराब की बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने जब शराब की गिनती शुरू की तो वह 50 पेटियां निकली। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के फोन भी जब्त कर लिए हैं। इनकी जांच से अन्य तस्करों के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *