पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। फतेहगढ़ साहिब के अमलोह क्षेत्र में एक नशा तस्कर का अवैध निर्माण ढहा दिया गया। यह कार्रवाई आम आदमी पार्टी के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग के पैतृक गांव मछराए खुर्द में की गई। एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि बीडीपीओ अमलोह से मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। हरजीत सिंह बिल्ला और उसकी मां बलजीत कौर ने पंचायती जमीन पर अवैध निर्माण किया था। हरजीत सिंह पर नशा तस्करी के 4 मामले और एक हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। बलजीत कौर पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। परिवार पर डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य फरार हैं। कुछ सदस्य जेल में बंद हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। विधायक गैरी बड़िंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चल रहा यह अभियान सराहनीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार नशा मुक्त राज्य बनाने में कोई समझौता नहीं करेगी। विधायक ने कहा कि इस परिवार पर डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब में नशा कारोबारियों के लिए कोई जगह नहीं है।


