जगराओं में शराब तस्कर गिरफ्तार:हरियाणा से लाकर सप्लाई कर रहा था, पुलिस को देख भागा, पीछा कर पकड़ा

जगराओं पुलिस ने शराब तस्करी के एक मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मोहल्ला पिरताप नगर के अवतार सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा से सस्ती शराब लाकर जगराओं और आसपास के गांवों में बेचता था। थाना सिटी के इंचार्ज वरिंदरपाल सिंह के अनुसार, पुलिस टीम साइंस कॉलेज की बैक साइड में कोठे राहला में गश्त कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी कोठे राहला रोड पर शराब बेच रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी सड़क किनारे बैठकर बाल्टी में रखी शराब बेच रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से हरियाणा की 36 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पूछताछ से अन्य तस्करों का भी पता चल सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *