सरायकेला में 4 अपराधी गिरफ्तार:कुख्यात श्रवण महतो समेत अन्य से हथियार और सिम कार्ड बरामद

सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने कुख्यात अपराधी श्रवण महतो उर्फ बाबा को तीन अन्य अपराधियों के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने इसकी जानकारी दी। पकड़े गए अन्य अपराधियों में मोहम्मद अरमान, अर्जुन सिंह उर्फ अर्जुन कुमार और धर्मेंद्र प्रमाणिक शामिल हैं। अपराधियों से एक देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और छह सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। रंगदारी वसूली और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देता था श्रवण महतो कांड्रा, चाईबासा और देवघर में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित था। वह कांड्रा, जमशेदपुर और कपाली क्षेत्र में रंगदारी वसूली और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देता था। मोहम्मद अरमान पर कपाली थाना क्षेत्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य दो अपराधी भी श्रवण महतो के साथ रंगदारी, धमकी और फायरिंग की घटनाओं में शामिल थे। एसडीपीओ समीर कुमार संवैया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर यह कार्रवाई की। टीम ने सभी चारों अपराधियों को एक साथ गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *