जगराओं में सासंद वडिंग ने एसडीएम को भेजा मांग पत्र:बिगड़ती सफाई व्यवस्था पर जताई चिंता, एक सप्ताह में समाधान की मांग

लुधियाना जिले के जगराओं में शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से परेशान कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को एसडीएम करनदीप सिंह को मांग पत्र सौंपा। यह मांग पत्र लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की ओर से अपने कांग्रेसी नेताओं के जरिए भेजा गया। सांसद ने इसमें जगराओं की बिगड़ती सफाई व्यवस्था पर चिंता जताई है। उन्होंने अपने मांग पत्र में लिखा कि शहर की सड़कों और हर कोने पर कूड़ा फैला है। कूड़ा डालने के लिए कोई तय जगह नहीं है। इससे बदबू और गंदगी फैल रही है। लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है। नगर कौंसिल को जरूरी संसाधन देने की मांग सांसद ने लिखा कि नगर कौंसिल के पास न तो जरूरी मशीनें हैं, न ही कचरा अलग करने की व्यवस्था। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कूड़ा डालने के लिए जमीन तय की जाए। नगर कौंसिल को जरूरी संसाधन दिए जाएं। नियमित सफाई अभियान चलाया जाए। कूड़ा उठाने की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। सांसद ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जनता के साथ मिलकर विरोध आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह जनता की समस्याओं को लेकर प्रशासन से जवाबदेही चाहते हैं। एसडीएम से एक सप्ताह में समाधान मांगा था इस मौके पर कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। कौंसिल प्रधान जतिंदरपाल राना ने कहा कि नगर कौंसिल के अफसरों की लापरवाही से ही शहर में कूड़े के पहाड़ खड़े हो गए हैं। समय पर सफाई नहीं करवाई जाती। सांसद वडिंग ने कुछ दिन पहले जगराओं दौरे के दौरान खुद हालात देखे थे। उन्होंने उसी समय एसडीएम को एक सप्ताह में समाधान करने को कहा था। अब उसी के तहत यह मांग पत्र कांग्रेस के हलका इंचार्ज जगतार सिंह जग्गा की अगवाई में एसडीएम जगराओं को सौंपा गया है और कांग्रेसी नेताओं ने मांग की कि इस समस्या का जल्द से जल्द हल किया जाए। मौके पर ये सभी रहे मौजूद इस मौके कांग्रेस के दिग्गज नेता करनजीत सोनी गालिब, कौंसिल प्रधान जतिंदर पाल राना, पू्र्व ब्लॉक प्रधान गोपाल शर्मा, पार्षद जरनैल सिंह लोहट, ब्लॉक शहरी प्रधान हरप्रीत सिंह धालीवाल, पार्षद पति संजू कक्कड़, रोहित गोयल समेत भारी सख्या में कांग्रेसी वर्कर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *