पलामू में अफीम की खेती करने वाले तीन धराए:फरवरी से फरार चल रहे थे तीनों, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

पलामू जिले में मनातू पुलिस ने बुधवार को अफीम की खेती करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संतु सिंह (35), संजय सिंह (35) और सोमर सिंह (35) के रूप में हुई है। तीनों मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव के निवासी हैं। पुलिस ने अफीम की फसल को नष्ट कर दी थी पुलिस को फरवरी में सूचना मिली थी कि केदल गांव में अफीम की खेती की जा रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अफीम की फसल को नष्ट कर दी थी। दो फरवरी को एनडीपीएस एक्ट और भारतीय वन अधिनियम की धारा 33 के तहत मामला दर्ज किया गया था। तब से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना और लगातार निगरानी के बाद तीनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि पुलिस प्रशासन नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और वन अपराधों पर सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *