जामताड़ा थाना क्षेत्र के मिहिजाम रोड पर ओवर ब्रिज के नीचे स्थित एक गोदाम में बुधवार दोपहर आग लग गई। सरफुद्दीन मियां के गोदाम में अचानक लगी आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में रखा सारा सामान जल चुका था स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण उनके प्रयास विफल रहे। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जल चुका था। सरफुद्दीन मियां को एक दुकानदार से आग की सूचना मिली। गोदाम में उनके घर का सामान, कपड़े और अन्य जरूरी चीजें रखी थीं। उनकी बेटी की शादी तीन महीने बाद होनी थी। शादी के लिए खरीदा गया सारा सामान भी आग में जल गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की सरफुद्दीन मियां की सालों की जमा पूंजी चंद मिनटों में नष्ट हो गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


