पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं तहसील रोड पर एक गंभीर यातायात घटना सामने आई, जहां एक प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल की बस ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। घटना स्कूल की छुट्टी के समय हुई, जब बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन सौभाग्य से बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे। आधे घंटे तक यातायात रहा बाधित घटना बीकानेर मिष्ठान भंडार के सामने हुई, जहां टक्कर के बाद कार चालक और बस ड्राइवर के बीच विवाद शुरू हो गया। इस कारण तहसील रोड पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। कार ड्राइवर एनआरआई खुशवंत सिंह और उनके पिता परगट सिंह, जो गांव गुरुसर काउंके के रहने वाले का आरोप है कि जब उन्होंने स्कूल बस को ओवरटेक किया, तो कुछ दूर जाने के बाद बस ड्राइवर ने लापरवाही से उनकी कार को टक्कर मार दी। वहीं बस ड्राइवर का कहना है कि स्कूल बस को प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी, लेकिन कार ड्राइवर ने जल्दबाजी में बस के आगे गाड़ी लगा दी। भीड़ जमा होने से माहौल तनावपूर्ण घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की और यातायात बहाल करवाया। विवाद के दौरान सुरक्षा के लिए बच्चे बस में ही बैठे रहे। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति सामान्य हो गई। सीएनजी गैस पर चल रही थी बस शहर के नामी प्राइवेट स्कूल बस सीएनजी गैस पर थी, जब यह हादसा हुआ, तो उस समय बस पूरी बच्चों से भरी हुई थी और हादसे के दौरान बस के ड्राइवर ने बस को स्टार्ट रखा। इतना ही नही हादसे के बावजूद भी बच्चों को बस से नीचे नही उतारा, ना ही खुद ड्राइवर नीचे उतरा। इस दौरान अगर गैस लीक हो जाती, तो बडा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक इंचार्ज ट्रैफिक इंचार्ज कुमार सिंह ने कहा कि हादसे के बाद स्कूल के बच्चों की सुरक्षा को मद्दे नजर रखते हुए पुलिस कर्मचारी खुद बच्चों को स्कूल तक छोड़ कर आए, ताकि दूसरी बसों में बच्चो को घर पहुंचाया जा सके। उसके बाद पुलिस ने बस व कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।


