मोगा में हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार:गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड, जय सिंह वाला रोड पर घूम रहा था

पंजाब के मोगा जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय गांधी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस डीएसपी लवदीप सिंह के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर जय सिंह वाला रोड के पास से गांव बुध सिंह वाला के रहने वाले गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। थाना बाघा पुराना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। नशा तस्करों पर कड़ी नजर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोगा जिले में नशा तस्करी को रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमें नियमित रूप से गश्त कर रही हैं और नशा तस्करों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *