जगराओं में 3 सैनिक समेत 4 हेरोइन सहित गिरफ्तार:तीन फरार; पाकिस्तान से आई हेरोइन, कार से बेचने जा रहे थे

जगराओं में आज पुलिस ने सेना के तीन जवानों सहित चार आरोपी को गिरफ्तार किया, जिनसे हेरोइन बरामद हुई है। ये कार्रवाई जोधा थाना पुलिस ने की है। पुलिस ने दोलो कलां गांव के रहने वाले गुरदेव सिंह को चौथे आरोपी के रूप में पकड़ा है। एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि श्रीनगर में तैनात सैनिक बिक्रमजीत सिंह को 255 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। बिक्रमजीत की श्रीनगर में दो अन्य सैनिकों से मुलाकात हुई। फरीदकोट के बलजिंदर सिंह उर्फ बल्ली और होशियारपुर के जसविंदर सिंह ने मिलकर पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन को बेचने की योजना बनाई। बिक्रमजीत छुट्टी पर आया था और कार में हेरोइन लेकर सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वह हेरोइन दोलो कलां निवासी गुरदेव सिंह को देने जा रहा था। गुरदेव सिंह ने अपने दोनों बेटों गुरप्रीत सिंह और प्रितपाल सिंह को भी इस धंधे में शामिल किया था। तीन आरोपी फरार
तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। इनमें गुरदेव सिंह के दोनों बेटे और दोलो कलां के मनजिंदर सिंह उर्फ बंटी शामिल हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के पास और भी हेरोइन हो सकती है। सेना के तीन जवानों के नाम सामने आने के बाद आर्मी इंटेलिजेंस भी जांच में जुट गई है। गिरफ्तार जवानों के बैंक खातों, कॉल डिटेल्स और मोबाइल डेटा की गहराई से जांच की जा रही है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान तस्करी के पूरे सप्लाई रूट, नेटवर्क और अन्य बड़े तस्करों के नाम भी सामने आएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *