भास्कर संवाददाता | बाड़मेर जटिया रैगर समाज सेवा समिति बाड़मेर के नई कार्यकारिणी के गठन आम चुनाव 1 जनवरी 2025 को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी उमाशंकर ने बताया कि इस समाज के चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी उमाशंकर फुलवारी एवं जगदीश मोसलपुरिया, भंवरलाल खोरवाल एवं हीरालाल खोरवाल सहायक चुनाव अधिकारी चुनाव प्रक्रिया नियमानुसार सम्पन्न करवाएंगे। साथ ही चुनाव अधिकारी कमल कुमार, हुक्मीचन्द, एडवोकेट भवानी शंकर चौमिया एवं देवेन्द्र फुलवारी सहयोग करेंगे। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मण बडेरा, किशनलाल बडारिया व सुरेश जाटोल, उपाध्यक्ष पद पर हेमराज सुवासिया व बलदेव फुलवारिया, महामंत्री पद पर मूलाराम गोसाई, ओमप्रकाश जाटोल व घनश्यामदास सिंगाडिया ने दावेदारी पेश की। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए ललित बाकोलिया व राजेन्द्र फुलवारिया ने नामांकन दाखिल किए। मुख्य चुनाव अधिकारी उमाशंकर फुलवारी ने बताया कि जटिया रैगर समाज सेवा समिति बाड़मेर के नई कार्यकारिणी के गठन लिए आवेदन की अंतिम तिथि के बाद शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जाएंगे। शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आंवटन किए जाएंगे।


