पूनड़ों की बस्ती उंडखा में गुरुवार को नींबसिंह की स्मृति में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ अभयनाथ महाराज व बलदेवपुरी महाराज के सानिध्य में हुआ। मुख्य अतिथि शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि नीम्ब सिंह की सोच हमेशा सकारात्मक होती थी। उनकी पूर्ति तो नहीं कर सकते लेकिन उनकी दूर दृष्टि सोच व परोपकार की भावना को अपने जीवन में जरूर आत्मसात करें। अध्यक्षता करते हुए नगर परिषद सभापति दीपक माली ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें। अति विशिष्ठ अतिथि कैप्टन हीरसिंह भाटी ने कहा कि खेल के साथ-साथ युवा वर्ग पढ़ाई पर भी ध्यान दें। विशिष्ठ अतिथि नखता राम भील ने कहा कि खेलने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम को प्रधान प्रतिनिधि गिरधरसिंह सोढ़ा, मेहरा राम, महेश जानी, फोटे खान, गोविंद भील, प्रेमसिंह, चंपतसिंह भंवरिया ने संबोधित किया। बख्तावर सिंह, जसवंताराम सेजू, कुष्टाराम, राणसिंह, चुतरसिंह, कलाराम, खेराज राम, पुरखाराम देवासी, रामचंद्र जांगिड़, इंद्रसिंह राजपुरोहित, लखाराम भील, पुरखाराम सुथार, भगवान सिंह, गोकुल सिंह, हरखाराम, पदमाराम, भूराराम देवासी, दुर्जन सैन, अशोकसिंह राव, मांगीलाल सेजू, उदाराम, मगाराम, कानसिंह, हेमाराम प्रजापत, फरसाराम, उगमराज, नारायण भील, थानाराम उपस्थित रहे। सरपंच प्रतिनिधि दलपतसिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन तेजसिंह राव व गिरधर सिंह रांदा ने किया।


