हलका दक्षिण के वार्ड 47 से संबंधित जतिंदर सिंह कोहली पिछले कुछ समय से बीमार हैं और उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं उनकी सेहत का हालचाल जानने और परिवार को ढांढस बंधाने के लिए कई कांग्रेस नेता उनके गृह स्थान पहुंचे। इस मौके पर जतिंदर सिंह कोहली के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए अरदास भी की गई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया, वार्ड 47 के इंचार्ज अमरजीत सिंह जौड़ा, मोहन सिंह माड़ीमेघा, पम्मा प्रधान और हरजिंदर सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने कोहली के स्वस्थ होकर जल्द लौटने की आशा जताई।


