भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह को पद से हटाने की मांग करते हुए बीबी जागीर कौर ने एसजीपीसी प्रधान धामी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन ने लिखा गया है कि सिख मर्यादा तथा सिद्धांतों के अनुसार किसी भी पतित सिख को अकाल तख्त अथवा अकाल तख्त सचिवालय में बुलाया ही नहीं जा सकता है। जब एक साधारण सिख को इसकी जानकारी है तो क्या अकाल तख्त के धार्मिक प्रमुख ज्ञानी कुलदीप सिंह को इसकी जानकारी नहीं थी। जत्थेदार ने परंपराओं तथा मर्यादा का उल्लंघन किया है।


