बीकानेर एक्सप्रेस से 13 वर्षीय बालक लापता:फाजिल्का सहित रूट के सभी स्टेशनों पर अलर्ट, दिल्ली से श्रीगंगानगर जा रहा था परिवार

दिल्ली से श्रीगंगानगर जा रही बीकानेर एक्सप्रेस से एक 13 वर्षीय बच्चा लापता हो गया है। परिवार के अनुसार, बच्चा मंगलवार रात करीब 2 बजे जाखल स्टेशन के पास से गायब हुआ। घटना के 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बच्चे की मां नूपुर चंद्र जो कि दिल्ली की रहने वाली, उन्होंने बताया कि वे दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से ट्रेन के कोच B1, सीट संख्या 42 पर सवार हुए थे। रात करीब 2 बजे जाखल स्टेशन पार करने के बाद जब परिवार जागा, तो उनका बेटा माधव उनके साथ नहीं था। इस घटना की सूचना तत्काल रेलवे स्टाफ, आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) को दी गई। प्रमुख स्टेशनों को किया अलर्ट मामले की गंभीरता को देखते हुए बठिंडा और फाजिल्का सहित ट्रेन मार्ग के सभी प्रमुख स्टेशनों को अलर्ट किया गया है। रेलवे पुलिस ने स्टेशन परिसरों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और संबंधित थानों को भी सूचना भेजी गई है। हालांकि, मंगलवार दोपहर तक बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है। पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है बच्चा परिजनों का कहना है कि माधव पूरी तरह स्वस्थ है और यात्रा के दौरान उनके साथ ही था। अचानक उसके लापता हो जाने से माता-पिता गहरे सदमे में हैं। परिजन लगातार रेलवे अधिकारियों और पुलिस के संपर्क में रहकर बच्चे की तलाश कर रहे हैं। घटना ने एक बार फिर रात के समय लंबी दूरी की रेल यात्राओं के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तालाश के लिए प्रयास का आश्वासन रेलवे प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि बच्चे की तलाश के लिए सभी संभावित प्रयास किए जा रहे हैं और यात्रियों से भी अपील की गई है कि यदि किसी स्टेशन या ट्रेन में इस बच्चे को देखा गया हो तो तुरंत नजदीकी रेलवे पुलिस या प्रशासन को सूचना दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *