जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज के सम्मान में समागम, शहर की संगत स्वागत करेगी

लुधियाना | शहर की सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज को 24 मार्च को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा सब्जी मंडी में भव्य समागम में सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में धार्मिक, सामाजिक संगठनों के अलावा स्त्री सत्संग सभा और शहर की संगत बड़ी संख्या में शामिल होगी। गुरुद्वारा सिंह सभा सब्जी मंडी के प्रधान बाबा अजित सिंह ने बताया कि जत्थेदार कुलदीप सिंह को श्री केसगढ़ साहिब के कार्यकारी जत्थेदार से श्री अकाल तख्त साहिब का जत्थेदार बनाए जाने के सम्मान में यह समागम आयोजित किया जा रहा है। समागम में गुरबाणी कीर्तन, अरदास और धार्मिक विचार गोष्ठी होगी। शहर के करीब 100 गुरुद्वारों के प्रधान इस आयोजन में मौजूद रहेंगे, जिनमें गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के प्रधान प्रीतपाल सिंह, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा मॉडल टाउन एक्सटेंशन के प्रधान इंदरजीत सिंह मक्कड़, गुरुद्वारा श्री कलगीधर के प्रधान गुरमीत सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *