जत्थेदार गड़गज्ज ने श्रीकरतापुर साहिब को बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी

अमृतसर | श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब, श्री करतारपुर साहिब में रावी का पानी घुसने पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान की सरकारों से मिलकर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए दोनों देशों को मिलकर उचित व्यवस्था करनी चाहिए और सख्त कदम उठाने चाहिए। जत्थेदार गड़गज्ज ने पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से कहा कि वह पाकिस्तान औकाफ बोर्ड की मदद से गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब, श्री करतारपुर साहिब की इमारत को हुए नुकसान का ब्यौरा इकट्ठा करें। इसकी रिपोर्ट एसजीपीसी के माध्यम से सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब को भेजी जाए। उन्होंने एसजीपीसी से भी पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और औकाफ बोर्ड से संपर्क करके श्री करतारपुर साहिब में बाढ़ से हुए नुकसान की पूरी रिपोर्ट प्राप्त करने और उसे श्री अकाल तख्त साहिब को भेजने के लिए कहा है। गड़गज्ज ने एक बार फिर भारत सरकार से आग्रह किया कि बाढ़ का पानी कम होने के तुरंत बाद श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोला जाए। बता दें हाल ही में दोनों देशों के बीच बने तनावपूर्ण माहौल के कारण कॉरिडोर को बंद कर दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *