जत्थेदार हरप्रीत सिंह बोले, 2 दिसंबर के फैसले बदलने को बैठक हुई तो नहीं लूंगा भाग

वीडियो में ज्ञानी हरप्रीत सिंह और वल्टोहा में हो रही तीखी बहस तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह और पूर्व अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा एक बार​ फिर आमने-सामने हैं। वल्टोहा ने सोशल मीडिया पर 15 अक्टूबर को श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होने का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें ज्ञानी हरप्रीत सिंह और वल्टोहा के बीच बहस हो रही है। दोनों में गाली-गलौज भी हुआ। वीडियो पर ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा, 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब से लिए गए फैसलों के कारण उन्हें राजनीति और व्यक्तिगत तौर पर बदनाम किया जा रहा है। उनके खिलाफ गलत प्रचार किया जा रहा है। उनका तल्खी भरा क्लिप काटकर वायरल किया गया। उन्होंने दो माह पहले अपना इस्तीफा श्री अकाल तख्त साहिब को भेज दिया था। अब चाहें तो उसको मंजूर कर लें। वह दोबारा इस्तीफा नहीं दे सकते। जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि अगर 2 दिसंबर वाले निर्णय को बदलने के लिए पांच सिंह साहिबान कोई बैठक बुलाते हैं तो वह उसमें शामिल नहीं होंगे। गलत प्रचार को फैलाने वाला नछत्तर नाम का शख्स है। यहां से शुरू हुआ था विवाद वल्टोहा ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर केंद्र सरकार से मिले होने के आरोप लगाए थे। इन्हीं आरोपों को लेकर उन्हें अक्टूबर में श्री अकाल तख्त साहिब में तलब किया गया था। यहां वह अपने बयानों के संबंध में कोई सुबूत पेश नहीं कर पाए। इसलिए उन्हें 10 साल के लिए पार्टी से निकालने के आदेश दिए गए थे। वल्टोहा ने उसी दिन खुद ही इस्तीफा देकर ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर गाली-गलौज करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने गाली-गलौज का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया है। इससे मामला फिर से गरमा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *