भास्कर न्यूज |लुधियाना नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचपीसी) की ओर से ट्रेनी ऑफिसर और सीनियर मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली है। इसके तहत 118 पद भरे जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर निर्धारित की गई है। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 700 रुपए की फीस अदा करनी होगी। इन पदों के लिए पीजी डिग्री, डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए एमबीबीएस और ग्रेजुएट उम्मीदवार भी योग्य होंगे। अधिकतम उम्र सीमा 35 साल निर्धारित की गई है। नियमों के तहत उम्र सीमा में रिजर्व्ड श्रेणी के उम्मीदवारों को राहत मिलेगी। उम्मीदवार एनएचपीसी की ऑफिशियल वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


