भास्कर न्यूज | लुधियाना राइट्स लिमिटेड द्वारा ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस पर 223 पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे गए हैं। इसके तहत 25 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। इन पदों पर भर्ती के लिए इंजीनियरिंग डिग्री और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार राइट्स की ऑफिशियल वेबसाइट rites.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यह अप्रेंटिसशिप एक साल के लिए होगी। इसे एक्सटेंड नहीं किया जाएगा।ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 14,000 रुपए,डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 12,000 रुपए, ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 10,000 रुपए का स्टाइपंड होगा। मैरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा। राइट्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।


