जनकगंज ​​​​​​​पुलिस ने जब्त की 5 लाख की शराब:कार में भरकर लाया था, नए साल के सेलिब्रेशन में खपाने की थी तैयारी

ग्वालियर की जनकगंज थाना पुलिस ने कार में अवैध शराब की खेप लेकर आ रहे एक तस्कर को पकड़ा है। पकड़े गए तस्कर की कार की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुई है। इनकी कीमत लाखों रुपए हैं। पकड़ा गया तस्कर नए साल के सेलिब्रेशन में शराब खपाने लाया था। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। 35 पेटियां अंग्रेजी शराब और बीयर की मिली जनकगंज थाना पुलिस को मुखबिर से रविवार-सोमवार दरमियानी रात अवैध शराब की खेप आने की सूचना मिली थी।। सूचना पर पुलिस टीम ने लक्ष्मीगंज तिराहे के पास चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक सिल्वर कलर की मारुति जैन कार (MP09-JY8444) आती दिखी। पुलिस को सामने देख कार सवार तस्कर कर भागने का प्रयास किया लेकिन पहले से ही अलर्ट पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया, पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें 35 पेटियां अंग्रेजी शराब और बीयर की मिली है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम नवल सिंह कुशवाह पुत्र बाबूलाल कुशवाहा निवासी माधौगंज सिंधी कॉलोनी में रहने वाले के रूप में हुई है। पुलिस सब पकड़े गए तस्कर से पूछताछ करिए पता लग रही है कि वह यह शराब कहां से लेकर आया था और कहां खपाने जा रहा था। एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया- मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि अवैध शराब की खेप लेकर एक व्यक्ति शहर में आ रहा है, सूचना पर जनकगंज थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार के साथ तस्कर को पकड़ा है। कार अवैध शराब भरी हुई मिली है। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज पूछताछ की जा रही है, संभवत: पकड़ा गया तस्कर बरामद की गई शराब को नए साल में खपाने के लिए लाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *