गुड़भेला के शासकीय हाई स्कूल में राष्ट्रीय शोक घोषित होने बावजूद वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इसे लेकर कांग्रेसियों ने संयुक्त कलेक्टर वंदना राजपूत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन के कारण भारत सरकार ने पूरे देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया। इसके बावजूद शासकीय हाई स्कूल गुड़भेला के प्राचार्य ने विद्यालय में वार्षिक उत्सव मनाया। आयोजन का होना नैतिक रूप से अनुचित है
इस आयोजन में विद्यार्थी के साथ-साथ महिला स्टाफ भी फिल्मी गीतों पर नाचे। कार्यक्रम में कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर घोषित इस राष्ट्रीय शोक के बावजूद स्कूल में इस प्रकार का आयोजन होना नियमानुसार सही नहीं है और नैतिक रूप से भी अनुचित है। ज्ञापन में शासकीय हाई स्कूल गुड़भेला के प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और शिक्षा अधिकारी के खिलाफ भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ————————————————————————————– इस आयोजन से जुडी खबर पढ़ें… धार में फिल्मी गानों पर झूमता दिखा महिला स्टाफ, VIDEO:शासकीय छात्रावास में राष्ट्रीय शोक में भी हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन; नोटिस जारी राष्ट्रीय शोक होने के बावजूद धार जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में एक शासकीय छात्रावास में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें स्कूली विद्यार्थियों के साथ स्टाफ भी फिल्मी गीतों पर जमकर झूमा है। इस पूरे आयोजन के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। वीडियो में महिला स्टाफ झूमर गाने पर नाचते हुए नजर आ रही है। पूरी खबर पढ़ें…


