झालावाड़| सुशासन पखवाड़ा के तहत भाजपा की जिला स्तरीय बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा के मुख्य आतिथ्य में हुई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने की। झालरापाटन विधानसभा प्रभारी पारस जैन, मनोहरथाना प्रभारी मुकेश चेलावत बैठक में मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष जोधा ने बैठक में कहा कि सुशासन पखवाड़ा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार की पिछले दो वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करें, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। जिलाध्यक्ष शर्मा ने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ जनता से संवाद स्थापित करें। इस अवसर पर सुशासन पखवाड़ा जिला संयोजक हेमंत सिंह, जिला सह संयोजक निर्मल शर्मा, राकेश गुप्ता, डग विधानसभा संयोजक गौतम जैन, खानपुर विधानसभा संयोजक केशव पाठक, सह संयोजक पूनम शर्मा, मनोहरथाना विधानसभा सहसंयोजक प्यारे लाल तंवर, झालरापाटन विधानसभा संयोजक राजेश शर्मा, सह संयोजक संजय वर्मा, रामेश्वर गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।


