जनगणना प्रशिक्षण 13 फरवरी से

बारां| जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण के मकान सूचीकरण तथा मकान गणना का कार्य के लिए 1 से 15 मई तक तथा 16 मई से 14 जून तक फील्ड कार्य किया जाएगा। प्रथम चरण के कार्यों के सफल एवं त्रुटिरहित निष्पादन के लिए जनगणना कार्य निदेशालय राजस्थान ने जिला एवं चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय गहन प्रशिक्षण 13 व 14 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि जनगणना के संपूर्ण कार्य का प्रबंधन एवं निगरानी सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। सभी स्तर के जनगणना कर्मियों का पंजीकरण, फील्ड कार्य के लिए ब्लॉक व सपुरवाईजर सर्किल का निर्माण, विभिन्न स्तर के प्रशिक्षणों का प्रबंधन आदि कार्य पोर्टल के माध्यम से ही किए जाएंगे। सेटेलाइट इमेजनरी के आधार पर ब्लॉकों का सीमा निर्धारण भी एचएलबीसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इसी तरह जिला एवं चार्ज स्तर के नियमित सहायकों का तीन दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यालय में 12 से 14 फरवरी तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *