टांके में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

बालोतरा | शहर के सिटी पार्क के पास बुधवार शाम एक आवासीय घर में बने टांके में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जयप्रकाश निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश जो परिवार सहित यहां रह रहा था, घर में बने टांके से पानी की बाल्टी निकाल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह टांके में गिरकर डूब गया। इस दौरान स्थानीय निवासी गणपत गहलोत ने तुरंत होमगार्ड गौतम गहलोत को दी। सूचना मिलते ही होमगार्ड गौतम गहलोत, सिविल डिफेंस के सीताराम गहलोत, विकास परिहार और जनक माली मौके पर पहुंचे तथा टांके में डूबे व्यक्ति को बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से पायलट कृष्ण कुमार उसे राजकीय नाहटा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *