जनजातीय छात्राओं का सम्मान समारोह 5 जुलाई को

दुमका | लघु उद्योग भारती दुमका और आशा फाउंडेशन दुमका के संयुक्त तत्वावधान में 5 जुलाई को स्वामी प्रणवानंद कन्या आवासीय विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विद्यालय से मैट्रिक उत्तीर्ण करने वाली जनजातीय छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान, कक्षा 10 की वर्तमान छात्राओं को शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए किताबें भी वितरित की जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *