जनता को गुमराह कर रहे गृहमंत्री: तुलिका

दंतेवाड़ा | भाजपा के मंत्रियों पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेत्री पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य तुलिका कर्मा ने कहा बस्तर को नक्सल मुक्त घोषित करने की सरकार को इतनी जल्दबाज़ी है कि उनके मंत्री हर पैंतरे अपना रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। हाल ही में प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा बीजापुर जिले के दौरे पर थे जिसमें दंतेवाड़ा से बीजापुर जिले का पूरा प्रशासनिक अमला एवं पुलिस कर्मचारियों को मुस्तैदी से उनकी सुरक्षा में तैनात किया गया था। क्योंकि बीजापुर जिला एक संवेदनशील क्षेत्र है। बीजापुर दौरे से वापसी का समय संध्या 5 बजे का था ताकि आरओपी और सुरक्षा बल तैनात रहकर गृहमंत्री को सुरक्षित दंतेवाड़ा तक छोड़ सकें। परंतु गृहमंत्री की व्यस्तता कहें या लापरवाही उन्होंने आधी रात को तकरीबन 10 बजे बीजापुर से वापस आने का फैसला लिया ताकि वे अपने सोशल मीडिया में पोस्ट करने के लिए रील बना सकें। वे करीब 11 बजे दंतेवाड़ा गेस्ट हाउस पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *