जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं, 70 आवेदन मिले

अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर ने जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों के सुपुर्द करते हुए प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। आज आयोजित जनदर्शन में कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में तहसील बम्हनीडीह के ग्राम देवरहा निवासी सुनीता कुमारी ने अंत्योदय कार्ड बनवाने, खोखरा निवासी संतोष कुमार राठौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा कोसमंदा निवासी शिव कुमार यादव ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलवाने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा अन्य आवेदकों ने भी विभिन्न विषयों पर आवेदन दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *