जांजगीर| पामगढ़–अकलतरा मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है। इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण कई स्थानों पर लगातार धूल उड़ रही है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। धूल के कारण सामने से आने वाला रास्ता साफ दिखाई नहीं देता। तरौद से बनाहिल मार्ग तक स्थिति और गंभीर बनी हुई है। इसके बावजूद सड़क सुधार की ओर कोई ठोस ध्यान नहीं दिया जा रहा है। – अमित कुमार


