जनदर्शन में कब्जे की शिकायतें:तालाब जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत

बिलासपुर में मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में नागरिकों ने बेजा कब्जे से जुड़ी कई शिकायतें कलेक्टर संजय अग्रवाल के सामने रखी। प्रमुख शिकायतों में दर्राभाठा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान निर्माण और खेती करने का मामला शामिल रहा। जनदर्शन में मोपका क्षेत्र से आम रास्ते पर अतिक्रमण कर आवाजाही बाधित किए जाने की शिकायत भी सामने आई। कलेक्टर ने इस मामले में तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन के दौरान दूर-दराज के ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने भी नागरिकों की शिकायतें सुनीं। मोपका वार्ड क्रमांक 48 के निवासियों ने जोगनीन-जोगिया तालाब जाने वाले आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। तालाब जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप ग्रामीणों ने बताया कि बिल्डरों ने रास्ते पर बाउंड्रीवॉल बना दी है, जिससे तालाब तक पहुंच बंद हो गई है और निस्तारी में परेशानी हो रही है। कलेक्टर ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सीपत तहसील के ग्राम दर्राभांठा के ग्रामीणों ने निर्दोष चंद्राकर पर शासकीय भूमि पर जबरन कब्जा कर खेती करने और मकान बनाने की शिकायत की। दर्राभांठा में शासकीय भूमि पर कब्जे की शिकायत कलेक्टर ने तहसीलदार को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आदेश दिया। मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम गुड़ी निवासी कोशम बाई सूर्यवंशी ने शौचालय और पशुशेड निर्माण की मांग रखी, जिस पर जिला पंचायत सीईओ को जांच के निर्देश दिए गए। स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता की मांग जरहाभाठा निवासी संतोषी बाई ने स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *