जनपद पंचायत कार्यालय में लेटलतीफी, 11 बजे के बाद खुला मुख्य गेट, लोग परेशान

भास्कर न्यूज | सोनहत जनपद पंचायत कार्यालय में लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। बुधवार को कार्यालय 11 बजे तक नहीं खुला। मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा स्टाफ और श्रम विभाग के कर्मचारी 10 बजे से मुख्य गेट के बाहर ताला खुलने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान जनपद के सीईओ व जनपद के लिपिक और अन्य स्टाफ नहीं पहुंचे थे। करीब 11 बजे के बाद एक कर्मचारी चाबी लेकर पहुंचा, तब जाकर ताला खुला, यह पहली बार नहीं हुआ। अक्सर कार्यालय 11 बजे के बाद ही खुलता है, जिससे कर्मचारियों को इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को छुट्टी के बाद भी बुधवार को समय पर कार्यालय नहीं खुला। जबकि इसी दिन सोनहत का साप्ताहिक बाजार लगता है। दूर-दराज से ग्रामीण जनपद पंचायत के काम से आते हैं, लेकिन देर से खुलने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत के मुख्य गेट की चाबी चपरासी के पास नहीं होती। यह दो मुख्य लिपिकों के पास रहती है, क्योंकि उन्हें कार्यालय बंद होने के बाद भी काम रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *