जालंधर| लायंस क्लब जालंधर सेवक ने प्रधान रंजना शर्मा की अध्यक्षता में जनरल बॉडी मीटिंग शुक्रवार को की। जिनमें रीजन चेयरपर्सन अशवनी सहगल व जोन चेयरपर्सन रंजना शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अशवनी सहगल व रंजना शर्मा ने क्लब के किए कार्यों की सराहना की और कहा कि लायंस क्लब सेवक जरूरतमंद लोगों की सेवा के कार्य करके समाज में अपना नाम बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। क्लब सचिव आकाश दीप ने क्लब द्वारा किए सेवा के कार्यों की रिपोर्ट पेश की। अशवनी सहगल ने क्लब के सभी सदस्यों को पिन लगा कर सम्मानित किया। क्लब की ओर से आए हुए मेहमानों और वाइस प्रिंसिपल रिया धवन को सम्मानित किया गया। जोगिंदर सिंह जुनेजा ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. राकेश शर्मा, रजिंद्र मैंगी, मनमोहन कपूर, आकाशदीप सिंह, गुरचरन सिंह टक्कर, चंदन धवन, विनोद पुरी, नमिंदर वालिया, रेवा सहगल, अंतर कौर, मधु सेखडी, अदिति सेखड़ी, सतवंत कौर, बलजीत कौर टक्कर, कुसुम पुरी, जसप्रीत वालिया मौजूद रहे।


