भास्कर न्यूज | अमृतसर छेहर्टा भल्ला कॉलोनी गुरु नानक एवेन्यू गली नंबर 2 में रहने वाले एक व्यक्ति की ओर से अपने मकान का छज्जा 3 फिट आगे बढ़ा दिया। इलाके के लोगों और सीनियर सिटीजन परमजीत कौर, जगबीर सिंह, राजदीप सिंह, कुलजिंदर वीर कौर, बलदेव सिंह, संदीप सिंह, जसप्रीत कौर, प्रगट सिंह, सतनाम सिंह, गुरप्रीत कौर, नवदीप कौर, रणजीत सिंह पवन कुमार, कुलदीप मिलकर इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर कर दी। परंतु निगम की तरफ से अभी तक उक्त मकान मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसको लेकर इलाके के लोगों काफी रोष पाया जा रहा है। इलाके के लोगों ने मिलकर आरोप लगाए है कि गली का एक व्यक्ति बिना निगम मंजूरी के छज्जा को आगे बढ़ाए जा रहा जो सरासर गलत है। जिसकी लिखित शिकायत निगम आफिस में जाकर की गई पर विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति का परिवार अपने किसी तहसीलदार रिश्तेदार के नाम पर धमकियां देता है। जिसके बाद उन्हें सीएम पोर्टल पर शिकायत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि वीरवार को निगम के कुछ कर्मचारी गली में आए पर बिना कोई कार्रवाई किए वापस चले गए। इलाके के लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की है कि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


