जनविरोधी विधेयकों के खिलाफ किसान मोर्चा का प्रदर्शन

चंदनकियारी | शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। चंदनकियारी, नोडिहा, बांसतोड़ा, कोड़िया, बरमसिया, झालबड़दा, नेताजी चौक दुबेकाटा, गम्हारिया और हुटुपाथर सहित कई इलाकों में जनविरोधी योजनाओं के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि जनता के पैसों से बने बिजली उत्पादन संयंत्रों को निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। किसानों की जमीन और प्राकृतिक संसाधनों पर बने संयंत्रों के निजीकरण से बिजली और महंगी होगी।पीक आवर में दरें बढ़ेंगी और स्मार्ट मीटर के जरिए प्री-पेड व्यवस्था लागू कर आम जनता को परेशान किया जाएगा। ऑल इंडिया किसान सभा के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ बनर्जी ने मनरेगा को समाप्त कर नया ग्रामीण रोजगार विधेयक लाने को विश्वासघात बताया। मौके पर इन्द्रजीत महतो, दुलाल प्रमाणिक, हरिपद महतो, अंकित कुम्भकार आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *