श्मशान घाट काली मंदिर ट्रस्ट ने लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर

बोकारो | चास िस्थत श्मशान घाट काली मंदिर ट्रस्ट की ओर से गरगा नदी दुर्गा मंदिर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने जांच करवाया। डॉ. दीपिका सिंह के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 40 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया और 52 लोगों के आंख की रोशनी कमजोर पाई गई। सभी को निशुल्क पावर चश्मा दिया जाएगा। डॉ. दीपिका ने कहा कि ज्यादा मोबाइल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। समाजसेवी गोपाल मुरारका ने कहा कि संस्था जगह-जगह शिविर लगाकर जरूरतमंदों की सेवा करती है। मौके पर अनूप पांडे, देबू दत्त, रंजीत कुमार, पप्पू चौधरी, रितु रानी सिंह, विजय शर्मा, जय सिंह, लखन महथा, कंचन चटर्जी, साक्षी शर्मा, प्रगति उपाध्याय, डॉ. शुभम, रीना सिंह आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *