जनसुनवाई:पोस्टर-होर्डिंग्स से बेच दिए दूसरे की जमीन के प्लॉट, रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के नाम पर ठगी

खाली पड़ी जमीन पर पोस्टर और होर्डिंग्स लगाकर प्लॉट बेचने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जिन्होंने एक-एक हजार वर्गफीट के प्लॉट देने के नाम पर दो लाख रुपए वसूल लिए। फरियादी आशा पाठक और नामदेव साहू को बैरसिया के करारिया क्षेत्र में प्लॉटिंग का ऑफर दिया गया। जमीन पर होर्डिंग्स और पोस्टर लगाकर प्लॉटिंग को वैध दिखाया गया। भरोसा दिलाने पंजीयन विभाग में दो रजिस्टर्ड एग्रीमेंट भी कराए गए। फरियादियों ने कुल दो लाख रुपए नगद और चेक के जरिए दिए। जब प्लॉट की रजिस्ट्री कराने की बात आई, तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। जांच में पता चला कि जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। ठगी उजागर होने पर भी न तो रकम लौटाई गई और न ही रजिस्ट्री कराई गई। मंगलवार को 130 पीड़ितों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। फरियादियों ने अंजुला चौहान, राहुल चौहान और संदीप धाकड़ पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामला गंभीर है और प्रशासन से न्याय की उम्मीद की जा रही है। राहुल ने बनवा ली फर्जी पॉवर ऑफ अटर्नी कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत में बताया गया कि राहुल ने फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर फरवरी 2024 में दो रजिस्टर्ड अनुबंध किए, जबकि अनुबंध की राशि उसके साथी संदीप धाकड़ ने चेक और नकद में ली। जिस खसरे के आधार पर अनुबंध किए गए, वह भूमि अन्य व्यक्तियों के नाम दर्ज है। पीड़ितों का आरोप है कि फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी और रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के बावजूद बैरसिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। इस पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मामले की जांच पुलिस अधीक्षक (देहात) को सौंप दी है। मोटर चलाने और ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर वसूली
बिजली कर्मचारियों की शिकायत ईंटखेड़ी अगरिया के रहवासियों ने शिकायत में बताया कि बिजली विभाग के फील्ड कर्मचारी संतोष अग्रवाल और बब्लू मीणा किसानों से राशि लेकर उनके खेतों में पानी की मोटरें चलवाते हैं। इसके साथ ट्रांसफार्मर जलने पर दस से पंद्रह हजार रुपए लेकर दूसरे ट्रांसफार्मर रखवा देते हैं। ग्रामीण श्यामलाल और सीताराम का आरोप है कि जो किसान इनको राशि नहीं देते उनका केस बना देते हैं। ऐसे में यहां रोजाना विवाद की स्थिति बन रही है। किसानों ने कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच डीजीएम एमपीईबी को सौंपी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *