जनूथर, डीग रोड तहसील में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती मनाई गई। यह समारोह जनूथर स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष परभाती सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर साफा बांधकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। भाजपा मंडल महामंत्री बीरीसिंह चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय चरण सिंह किसानों और मजदूरों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने किसानों और देश के हित में महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के कथन को उद्धृत किया कि “देश की प्रगति का रास्ता किसानों के खेत खलियानों से होकर निकलता है।”
इस अवसर पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष परभाती सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री बीरीसिंह चौधरी, समाजसेवी चंद्रपाल चौधरी, करतार सिंह चौधरी, रामचंद्र चौधरी, शिक्षाविद चूरामन सिंह, मुकेश चौधरी, जयप्रकाश शास्त्री, कैलाश सेजवाल, शिक्षाविद नेतराम सिंह, बल्लो संतरी, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष हरिकृष्ण लवानिया, दरबसिंह पहलवान, थानसिंह और रूपसिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


