रायगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसे में 2 की मौत:अज्ञात वाहनों ने मारी टक्कर, पुलिस जांच में जूटी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले में युवक फैक्ट्री से काम कर बाइक से घर लौट रहा था, तो दूसरे मामले में खाना खाकर युवक काम करने जा रहा था। तभी घटना घटित हुई। घटना के बाद मामले में संबंधित पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पहला मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। जहां सराईपाली के ग्राम डारआमा का रहने वाला अमरनाथ धनवार 28 साल पिछले कुछ समय से नव दुर्गा फ्यूल प्रायवेट लिमिटेड में टेक्निेश्यिन विभाग में काम करते आ रहा था। जहां सोमवार की रात करीब 9 बजे अमरनाथ काम करके वापस अपने गांव बाइक से लौट रहा था। तभी वह गौरीमुड़ी चौक स्थित सब स्टेशन के पास पहुंचा था कि किसी अज्ञात वाहन के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और खून अधिक निकलने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस आगे की जांच में जूट गई है।
घटना के बाद चालक फरार
दूसरा मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। ग्राम रनभाठा का रहने वाला नीलसागर यादव 30 साल सोमवार की रात को खाना खाकर स्कूटी से कोड़ातराई काम करने जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने पुसल्दा रास्ते पर उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मामले में आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *