भाजपा मंडल जनूथर के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एक बैठक की। जो मंडल महामंत्री महेश उपमन की अध्यक्षता में और भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इसमें एसआईआर (मतदाता सूची) में नए मतदाताओं को जोड़ने पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल ने मंडल में नई नियुक्तियों की घोषणा की। बीरीसिंह चौधरी को भाजपा मंडल जनूथर का महामंत्री नियुक्त किया गया, जबकि पप्पू फौजदार, गजराज सिंह और नीरज खटाना को मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। हरिओम सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत”। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी को सर्वोपरि मानकर कार्य करने का आह्वान किया। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने नगर विधानसभा में लगभग डेढ़ हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य पूरे कराकर एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में इसी प्रकार के विकास कार्य जारी रहेंगे, जिससे नगर विधानसभा राजस्थान की एक आदर्श विधानसभा बन सकेगी। जनूथर तहसील में भी विकास कार्यों को गति मिलेगी। मंडल महामंत्री बीरीसिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं से सच्ची निष्ठा और भक्ति के साथ पार्टी के हित में कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मां है और मजबूत कार्यकर्ताओं से ही पार्टी को मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की पूंजी बताते हुए सक्रियता से कार्यों में लगे रहने का संदेश दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर विधानसभा में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह वेढम का आभार व्यक्त किया। बैठक में देवी प्रसाद पाराशर, जवाहर सिंह, ओम प्रकाश बडेसरा, अरुण सिंह बडेसरा, सतीश खंडेलवाल, कैलाश वीर गुप्ता, मोहन सिंह, सत्येंद्र सिंह, हीरालाल शर्मा, जियालाल, राहुल सिंह, देवों दीवान, मोहित नरूका, दयाराम दीवान, महाराज सिंह सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


