भीलवाड़ा में एंबुलेंस ड्राइवर्स ने की परमानेंट करने की मांग:सीएम के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन,बोले 2008 से कम वेतन- गुज़ारा मुश्किल

एंबुलेंस ड्राइवर्स ने नियमित करने की मांग को लेकर भीलवाड़ा जिला कलेक्टर के कार्यालय के बाहर आज राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया ओर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने राजस्थान कांट्रेक्टचल हियरिंग टू सिविल पोस्ट रूल 2022 के तहत संविदा सेवा से नियमित करने की मांग की हैं। 2008 से ड्राइवरी कर रहे यूनियन जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार माली ने बताया कि हम सभी एंबुलेंस ड्राइवर 2008 से कम वेतन में 108 और 104 एंबुलेंस में काम कर रहे हैं और इस अल्प वेतन से हमारा घर का गुजारा नहीं हो पा रहा है नियमित करने की मांग को लेकर हमने पहले भी कई बार सरकार को ज्ञापन दिए हैं लेकिन हमें अब तक नियमित नहीं किया गया है। जीवन जीने योग्य होगा आज हमने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है जिसमें हमने राजस्थान कांट्रेक्टचल हियरिंग टू सिविल पोस्ट रूल 2022 के तहत नियमित करने की मांग की है।सरकार के नियमित करने से प्रदेश में हजारों ड्राइवर्स का जीवन स्तर बढ़ेगा ओर वे पूरे मन से सेवाएं देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *