जन्माष्टमी पर अशोभनीय कार्यक्रम के खिलाफ एबीवीपी ने किया विरोध

सिटी रिपोर्टर | रांची अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर ने जन्माष्टमी पर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित अशोभनीय कार्यक्रम के खिलाफ सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। परिषद ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने मर्यादा और धार्मिक आस्थाओं के विपरीत अश्लील कार्यक्रम को अनुमति दी, जो न केवल आस्था को आहत करता है बल्कि छात्रों के नैतिक और शैक्षणिक माहौल पर भी नकारात्मक असर डालता है। एबीवीपी ने बताया कि कॉलेज के कुछ छात्र, जो गुंडागर्दी का वातावरण बनाते हैं, उन्हीं द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इन्हीं छात्रों के कारण कॉलेज का माहौल दूषित हुआ है। परिषद ने इस पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए मांग की है कि कॉलेज प्राचार्य को तत्काल पद से हटाया जाए। साथ ही घटना में शामिल छात्रों की पहचान कर उन पर कठोर कार्रवाई की जाए। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो परिषद आंदोलन को और उग्र रूप देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *