रांची | श्री शिव मंदिर महावीर मंदिर न्यास समिति परिसर में श्रीराम भरत मिलाप समिति द्वारा आयोजित श्री राधा-कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता में 150 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 0-6 वर्ष वर्ग में बंपर पुरस्कार चिन्मय शारदा को मिला। प्रथम भावानश पोद्दार, द्वितीय निरंजन प्रताप सिंह और तृतीय सात्विक राज रहे। वहीं 7-12 वर्ष वर्ग में बंपर पुरस्कार पहल विजय और शान्वी विजय को मिला। प्रथम भूमिका व अनामिका, द्वितीय अधिरा, शान्वी व आराध्या कुमारी तथा तृतीय आशी सिंह रहे। विशेष प्रस्तुति के लिए फेंटेसी कल्चरल एकेडमी की जिनिया सरकार घोष और धात्री कला मंच की सुनीता व अनुराधा उरांव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक बीके विजय, अध्यक्ष रोहित शारदा, महामंत्री नम्रता सोनी समेत कई सदस्यों का योगदान रहा। न्यास समिति ने भगवान की छठी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया।


