जन समस्याओं का समाधान प्रतिनिधियों की प्राथमिकता : प्रो. लाल

अमृतसर| हलका सेंट्रल के विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल के ग्रीन एवेन्यू निवास स्थान पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हलके के विकास के बारे में सबको जानकारी दी। प्रो. लाल ने उनको सुझाव देते कहा कि लोगों की दरपेश समस्याओं का समाधान करना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होनी चाहिए प्रो. लाल ने कहा कि शहर के अंदरूनी सफाई व्यवस्था भी एक गंभीर समस्या है, तंग-गलियों और बाजारों से कूड़ा उठाने के लिए योजनाबंद प्रबंध करना चाहिए। सीवरेज की हर महीने सफाई की जाए। शहर की सड़कों की पिछले कुछ वर्षों से मरम्मत भी नहीं हुई, जिस कारण कई जगह पर गहरे गड्ढे होने से लोग चोटिल हो जाते है, इन सभी गड्ढों को युद्ध स्तर पर ठीक करवाया जाए। इस दौरान प्रो. लाल ने विधायक डॉ. अजय गुप्ता को दोशाला और बुके देकर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *