अमृतसर | अमृतसर जिले के कस्बा मजीठा के निकटवर्ती गांव भंगवा से संबंधित 30 वर्षीय युवक गुरजंट सिंह पुत्र प्यारा सिंह का शव दुबई से अमृतसर पहुंचा। इस के बाद सरबत का भला चेरिटेबल ट्रस्ट की मुफ्त एंबुलेंस सेवा द्वारा उसके घर भेजा गया। इस संबंधी सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एसपी सिंह ओबरॉय ने बताया कि गुरजंट सिंह बेहतर भविष्य के लिए 6 वर्षों से दुबई में मेहनत मजदूरी कर रहा था। परिवार के बताने अनुसार उसकी सेहत खराब होने पर उसको अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां दिमाग की नाड़ी फटने के कारण 26 जुलाई को मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया पीड़ित परिवार की उपस्थिति में ट्रस्ट के पंजाब अध्यक्ष सुखविंदर सिंह हेर, मनप्रीत सिंह संधू और राजेंद्र सिंह द्वारा पार्थिव शव प्राप्त करके ट्रस्ट की मुफ्त एंबुलेंस सेवा के द्वारा उसके घर तक भेजा गया।


