जपं ठीकरी में सामूहिक विवाह समारोह 10 को

भास्कर संवाददाता | बड़वानी जनपद पंचायत ठीकरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 10 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन के लिए पात्र जोड़ों से 25 जनवरी तक कार्यालय समय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन जनपद पंचायत ठीकरी में दे सकते हैं। इसमें वर-वधू का मप्र का मूल निवासी होना अनिवार्य है। कन्या व उसके अभिभावक गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करते हो। बीपीएल पोर्टल पर सत्यापन आवश्यक है। कन्या का पूर्व में विवाह नहीं हुआ होना चाहिए तथा विवाह केवल इसी सामूहिक कार्यक्रम में संपन्न होना चाहिए। दोनों को निर्धारित आवेदन पत्र, स्वघोषणा पत्र और संबंधित दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है। समग्र पोर्टल पर आधार ईकेवायसी की पुष्टि जरूरी है। इसमें आयु प्रमाण के लिए स्कूल प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाणपत्र, मतदाता पहचान पत्र, मेडिकल आयु प्रमाण पत्र या अन्य कानूनी रूप से मान्य दस्तावेज, समग्र आईडी की ईकेवायसी की प्रति, आधार कार्ड की प्रति, पासपोर्ट साइज की दो फोटो, विधवा होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने पर न्यायालयीन तलाक आदेश होना चाहिए। ग्राम पंचायत सचिव द्वारा पूर्व में विवाह न होने का प्रमाण पत्र, निवास क्षेत्र के जनपद/नगरीय निकाय का अनापत्ति प्रमाण पत्र, दिव्यांगजन के लिए 40 प्रतिशत स्थायी दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड आवश्यक है। जनपद पंचायत ने इच्छुक पात्र हितग्राहियों से समय सीमा के भीतर आवेदन जमा कराएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *