जपलीन कौर ने दिल्ली में रोड रेस में जीते 3 गोल्ड

लुधियाना| सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीआरएस नगर की छात्रा जपलीन कौर ने दिल्ली में 30 अप्रैल से 3 मई तक हुए 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 500 मीटर, 1000 मीटर और 3000 मीटर रोड रेस में 3 स्वर्ण पदक जीते। उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कोमल खत्री पुरस्कार से भी नवाजा गया। जपलीन 2016 से कोच जेएस धालीवाल की देखरेख में स्केटिंग कर रही हैं और 2018 से लगातार पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं। दिसंबर 2024 में मैसूर में हुई सीनियर रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 2 कांस्य पदक, चेन्नई में जूनियर नेशनल में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज, और अप्रैल 2024 में सतना (मध्य प्रदेश) में हुए स्कूल गेम्स में 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता। अब वह दक्षिण कोरिया में होने वाली 20वीं एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए संभावित भारतीय स्केटर्स में शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *