आंखों में धूल पड़ने से दो बाइकें टकराईं, 3 की मौत

लुधियाना | पंजाब में गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलती दिख रही है। अधिकांश हिस्सों में पारा 32 से 33 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 5 डिग्री तक कम है। 4 मई से लेकर 8 तक हल्की बारिश की संभावना है। कई इलाकों में तेज हवाएं व आंधी चलने के आसार हैं। सोमवार को बारिश का अलर्ट है। गुरसेवक के पिता की डेढ़ महीने पहले हो चुकी मौत तीनों मृतकों की परिजनों के बयान पर 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई की। मृतकों के परिजनों ने बताया मृतक गुरसेवक सिंह के पिता जोधा सिंह की लगभग डेढ़ महीना पहले बीमार होने के चलते दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी, जबकि 3 साल पहले उसकी माता गुरमीत कौर की टीवी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिवार में एक बहन व एक छोटा भाई बचा है। मोगा के गांव नथूवाला गरबी में वीरवार रात तेज आंधी के चलते दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हवलदार हरजीत सिंह ने बताया फरीदकोट निवासी अमरजीत कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा 1 म‌ई को वीरवार होने के चलते उसका बेटा राज (17) दोस्तों गुरसेवक सिंह (15) , अजय (17) के साथ मोटरसाइकिल पर फरीदकोट से मोगा के गांव लंगेयाना पुराना में पीर बाबा की दरगाह पर माथा टेकने के लिए जा रहे थे, जबकि दूसरी ओर से ही फरीदकोट निवासी अर्शदीप सिंह(17) एक अन्य साथी के साथ बाइक से पीर बाबा की दरगाह पर माथा टेककर वापस अर्शदीप सिंह साथी के साथ घर जा रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *