जबरन कॉलोनी से रावजी बाजार:दिनभर में 80 से ज्यादा वाहन फिसले; कई लहूलुहान, वजह- अधूरी सड़क, कीचड़-गड्‌ढे

जूनी इंदौर में जबरन कॉलोनी से रावजी बाजार के बीच दो साल पहले 1 किमी लंबी सड़क का निर्माण शुरू किया गया था। 100 फीट चौड़ाई की इस सड़क के प्रारंभिक हिस्से में ही विवाद के बाद काम बंद कर दिया गया। करीब एक साल तक काम बंद रहने के बाद हाल ही में शुरू किया तो गाड़ी अड्‌डा ब्रिज से धर्मशाला तक खोद दिया और मिट्‌टी के ढेर लगा दिए, जबकि यहां पर अंदर की गलियों से पानी बहकर आता है। मिट्‌टी खुदी होने और पानी के कारण सप्ताहभर से फिसलन बनी हुई है। रविवार को यहां 80 से ज्यादा वाहन स्लिप हुए। रात तक भी जब सिलसिल रुका नहीं तो लोगों ने अपने स्तर पर बैरिकेडिंग कर लोगों को बचाने की कोशिश की। जिस हिस्से में लोग फिसल रहे, वहां लाइट पहले से नहीं है, इसलिए वाहन चालकों को रोड पर मिट्‌टी, कीचड़, पानी एकदम से समझ नहीं आता। यहां से ट्रैफिक की अधिकता रहती है, क्योंकि गाडी अड्‌डा ब्रिज से होकर जूनी इंदौर, सरवटे, छावनी और नौलखा तक लोग जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *